लाइव न्यूज़ :

स्टार्क हैमस्ट्रिंग से परेशान, स्मिथ को उम्मीद अंतिम दिन फिट हो जाएगा तेज गेंदबाज

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:42 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 18 जनवरी आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क सोमवार को हैमस्ट्रिंग (घुटने के पीछे की नस) में खिंचाव के कारण परेशान रहे लेकिन शीर्ष बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को उम्मीद है कि यह तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के पांचवें दिन गेंदबाजी करने के लिये फिट हो जाएगा।

भारत के सामने गाबा में जीत के लिये 328 रन का लक्ष्य है लेकिन बायें हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क अंतिम दिन के खेल से पूर्व हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से परेशान दिखे जो कि आस्ट्रेलिया के लिये चिंता का विषय है।

भारत की दूसरी पारी में अपने एकमात्र ओवर के दौरान स्टार्क असहज नजर आये। इसके बाद बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। स्मिथ को हालांकि उम्मीद है कि यह 30 वर्षीय गेंदबाज मंगलवार तक फिट हो जाएगा।

स्मिथ ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी (हैमस्ट्रिंग में खिंचाव) स्थिति के बारे में पूरा पता नहीं है। मैंने भी वही देखा कि मिशेल के दायें पांव की नस में खिंचाव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सा टीम उनको देखेगी और मैं इतना जानता हूं कि मिशेल बेहद दमदार खिलाड़ी है। वह पहले भी चोटों के साथ खेलता रहा है और उसने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी इसलिए उम्मीद है कि वह कल तक ठीक हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!