लाइव न्यूज़ :

कोब को हराकर उल्सान एएफसी चैम्पियंस लीग के फाइनल में पहुंचा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:19 IST

Open in App

सियोल, 13 दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया की उल्सान होरांगी टीम ने एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में रविवार को जापान की कोब को 2-1 से शिकस्त दी।

इस खिताब की 2012 में विजेता रही उल्सान की टीम शनिवार को कतर में खेले जाने वाले फाइनल में ईरान की पेरसेपोलिस का सामना करेगी।

करीबी मुकाबले में जे-लीग की टीम कोब को अनुभवी स्ट्राकर एंड्रेस इनिएस्ता की कमी खली जो चोट के कारण मैदान से दूर रहे।

होतारू यामागुजी के गोल से कोब ने मैच के 52वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन उल्सान के ब्योर्न जॉनसेन ने 81वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।

नियमित समय में विजेता का फैसला नहीं होने के बाद मैच अतिरिक्त समय में चला गया और जब ऐसा लग रहा था कि इसका नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा तभी जापान की टीम के गोलकीपर दइया मेकावा ने 119वें मिनट में फाउल कर दिया जिसके बाद पेनल्टी कर फायदा उठाते हुए कोरियाई टीम के ब्राजीलियाई खिलाड़ी जूनियर नेगराओ गोल कर टीम को जीत दिला दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!