लाइव न्यूज़ :

रूस पर ट्रैक एवं फील्ड पर लगा प्रतिबंध सातवें साल के लिए बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:17 IST

Open in App

मोनाको, 18 नवंबर (एपी) रूस पर ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा पेश करने पर लगे प्रतिबंध को सातवें साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

विश्व एथलेटिक्स ने अपनी कांग्रेस में निलंबन को बरकरार रखने के पक्ष में मतदान किया। यह प्रतिबंध पहली बार नवंबर 2015 में लगाया गया था। खेल की वैश्विक संचालन संस्था ने हालांकि मतदान के नतीजों की जानकारी नहीं दी।

रूस से जुड़े सुधारवादी कदमों के निरीक्षण के लिए बने विश्व एथलेटिक्स के कार्यबल के प्रमुख रुने एंडरसन के प्रस्तुतिकरण के बाद मतदान हुआ।

एंडरसन ने हालांकि अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि रूस के ट्रैक एवं फील्ड महासंघ (रसऐफ) में नयी संस्कृति पैदा हो रही है और महासंघ ने विश्व एथलेटिक्स की सदस्यता पुन: बहाल करने के लिए तय शर्तों को पूरा करने की दिशा में ठोस प्रगति की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!