लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेंगे शीर्ष भारतीय जूनियर निशानेबाज

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून जूनियर विश्व चैम्पियन ह्दय हजारिका और युवा ओलंपिक रजत पदक विजेता साहू माने सहित शीर्ष भारतीय निशानेबाज 12 और 13 जून को होने वाली अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

जूनियर एशियाई चैम्पयिन यश वर्धन और मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन जीना खिट्टा भी पूर्व भारतीय निशानेबाज शिमरोन शरीफ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

शरीफ ने कहा कि कई भारतीय निशानेबाजों को खेल की संचालन संस्था से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की मंजूरी मिल गयी है।

इनके अलावा ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके निशानेबाज लुकास कोजेंस्की (अमेरिका), विलियम शानेर (अमेरिका) और मार्टिन स्ट्रेम्फल (आस्ट्रिया) भी इसमें हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता के प्रारूप के अनसुार शनिवार को 60 शॉट का क्वालीफिकेशन होगा और रविवार को 24 शॉट का फाइनल खेला जायेगा जिनकी लाइव स्ट्रीमिंग इंडियनशूटिंग डॉट कॉम के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!