लाइव न्यूज़ :

तोक्यो पैरालंपिक : टेबल टेनिस, पावरलिफ्टिंग और ताइक्वांडो में छाप छोड़ सकता है भारत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:31 IST

Open in App

गुजरात की भाविना पटेल और सोनलबेन पटेल 25 अगस्त से शुरू होने वाले तोक्यो पैरालंपिक खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।भाविना महिलाओं के व्हीलचेयर क्लास 4 वर्ग में जबकि सोनलबेन व्हीलचेयर क्लास 3 वर्ग में भाग लेगी। वे महिलाओं के युगल में जोड़ी बनाकर उतरेंगे। ये दोनों खेलों के पहले दिन ही अपनी चुनौती पेश करेंगे।भविना अभी विश्व रैंकिंग में आठवें और सोनलबेन 19वें स्थान पर है। इन दोनों ने एशियाई खेलों में पदक जीता था।पैरा ताइक्वांडो में भारत का प्रतिनिधित्व 21 वर्षीय अरुणा तंवर करेगी। हरियाणा की यह खिलाड़ी महिलाओं के अंडर 49 किग्रा के के44 वर्ग में भाग लेगी। वह अभी विश्व रैंकिंग में 30वें स्थान पर है।पैरा पावरलिफ्टिंग में जयदीप और सकीना खातून भारत की चुनौती पेश करेंगे।बंगाल में जन्मी सकीना ने बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में पैरालंपिक की तैयारियां की। जयदीप हरियाणा के रहने वाले हैं और रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।सकीना महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लेगी। उन्होंने 2014 में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक और 2018 पैरा एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।जयदीप पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश करेंगे। वह साइ के सहायक कोच भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!