लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक : घुड़सवार मिर्जा ने खेलों के लिये ‘दजारा 4’ घोड़ी को चुना

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:47 IST

Open in App

मुंबई, एक जुलाई भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये ‘दजारा 4’ नामक घोड़ी का चयन किया है। इससे उन्होंने अपने पहले ओलंपिक से पूर्व घोड़े के चयन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी समाप्त कर दी।

इंद्रजीत लांबा और इम्तियाज अनीस के बाद मिर्जा तीसरे भारतीय घुड़सवार हैं जिन्होंने ओलंपिक खेलों की इवेंटिंग स्पर्धा में व्यक्तिगत स्थान हासिल किया है। अनीस इन खेलों में भाग लेने वाले आखिरी भारतीय घुड़सवार थे। उन्होंने सिडनी ओलंपिक 2000 में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश किया था।

मिर्जा ने गुरुवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने तोक्यो में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये जिस घोड़े का चयन किया है वह ‘दजारा 4’ है। हम अच्छी तैयारियां कर रहे हैं और हम तोक्यो में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इतिहास रचने की राह पर हैं और यह घोड़ी इसमें हमारी मदद करेगी और मैं उसके साथ खेलों में भाग लेने को लेकर उत्सुक हूं।’’

मिर्जा ने कहा, ‘‘वह (दजारा 4) एक सुंदर घोड़ी है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह इस खेल की तरफ लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहेगी और उम्मीद है कि युवा इस खेल को अपनाने के लिये प्रोत्साहित होंगे। ’’

मिर्जा ने कहा कि उनके अनुभवी घोड़े ‘सिगनुर मेडिकोट’ पर ‘दजारा 4’ को प्राथमिकता देना मुश्किल फैसला था। मेडिकोट के साथ उन्होंने जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत मुश्किल फैसला था। दोनों घोड़े बहुत अच्छे हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे पास वे दोनों हैं।’’

मिर्जा ने कहा, ‘‘ओलंपिक में क्रास कंट्री के बाद दो दौर शो जंपिंग के होंगे और यह मेडिकोट का कमजोर पक्ष है। यह असल में मुख्य कारण है कि हमने सिगनुर मेडिकोट की जगह दजारा को लेने का फैसला किया। ’’

इस अर्जुन पुरस्कार विजेता ने कहा कि वे किसी भी अन्य प्रतियोगिता की तरह ओलंपिक की तैयारियां भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दजारा ने पिछले सप्ताहांत पोलैंड में नेशन्स कप में भाग लिया और दूसरे स्थान पर रही। अभी वह एक सप्ताह का विश्राम कर रही है और इसके बाद हम लय पकड़ लेंगे। ’’

तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!