तोक्यो ओलंपिक की फुटबॉल प्रतियोगिता का ड्रॉ घोषित

By भाषा | Updated: April 21, 2021 16:54 IST2021-04-21T16:54:14+5:302021-04-21T16:54:14+5:30

Tokyo Olympics football tournament draw declared | तोक्यो ओलंपिक की फुटबॉल प्रतियोगिता का ड्रॉ घोषित

तोक्यो ओलंपिक की फुटबॉल प्रतियोगिता का ड्रॉ घोषित

बर्लिन, 21 अप्रैल (एपी) तोक्यो ओलंपिक की फुटबॉल प्रतियोगिताओं का बुधवार को ड्रॉ घोषित किया गया जिसमें मेजबान जापान को पुरुष वर्ग में ग्रुप ए में जगह मिली है।

पुरुष वर्ग में 16 टीमों को चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा गया है। जापान को ग्रुप ए में दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको और फ्रांस के साथ जगह मिली है।

महिला वर्ग में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें चार-चार टीमों के तीन ग्रुप में बांटा गया है। मेजबान जापान को ग्रुप ई में कनाडा, ब्रिटेन और चिली के साथ रखा गया है।

ड्रॉ इस प्रकार है:

पुरुष:

ग्रुप ए: जापान, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको, फ्रांस

ग्रुप बी: न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, होंडुरास, रोमानिया

ग्रुप सी: मिस्र, स्पेन, अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया

ग्रुप डी: ब्राजील, जर्मनी, आइवरी कोस्ट और सऊदी अरब।

महिला:

ग्रुप ई: जापान, कनाडा, ब्रिटेन, चिली

ग्रुप एफ: चीन, ब्राजील, जाम्बिया, नीदरलैंड

ग्रुप जी: स्वीडन, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tokyo Olympics football tournament draw declared

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे