लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले शुरू

By भाषा | Updated: March 25, 2021 10:48 IST

Open in App

तोक्यो, 25 मार्च (एपी) तोक्यो ओलंपिक की 121 दिवसीय टॉर्च रिले गुरूवार को शुरू हो गई जो 23 जुलाई को तोक्यो में उद्घाटन समारोह के साथ समाप्त होगी ।

रिले की शुरूआत फुकुशिमा से हुई जो 2011 के भूकंप, सुनामी और परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी झेल चुका है । उस हादसे में करीब 18000 लोग मारे गए थे ।

टॉर्च सबसे पहले अजुसा इवाशिमिझू ने थामी जो 2011 महिला विश्व कप जीतने वाली जापान की टीम की अहम सदस्य थी । सफेद ट्रैक सूट पहनकर वह टॉर्च को इंडोर फुटबॉल अभ्यास केंद्र से बाहर लेकर गई । उनके साथ 2011 विश्व कप के बाकी 14 सदस्य और कोच नारियो ससाकी भी थे । सभी ने सफेद ट्रैक सूट पहन रखे थे ।

कोरोना महामारी के कारण दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं थी लेकिन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की गई।

स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख और पूर्व ओलंपियन सेइको हाशिमोतो ने कहा ,‘‘ तोक्यो 2020 की टॉर्च जापान और दुनिया के नागरिकों के लिये आशा की किरण लेकर आयेगी । ’’

प्रशंसकों को सड़क के साथ कतार बनाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खड़े रहने की ताकीद थी । उन्हें जोर से चिल्लाने या नारे लगाने से भी रोका गया था । आयोजकों ने कहा कि अगर दर्शकों से समस्या होगी तो वे रिले का रास्ता बदल देंगे या रिले रोक देंगे ।

दर्शकों ने दिशा निर्देशों का पालन भी किया । 63 वर्ष के सेत्सुको हाशिमोतो ने कहा ,‘‘ दस साल पहले यहां परमाणु हादसा हुआ था । उसके बाद आज का दिन देख रहा हूं । मेरी उम्र में यह आखिरी तोक्यो ओलंपिक है । मैं काफी भावुक महसूस कर रहा हूं ।’’

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा ,‘‘ ओलंपिक टॉर्च रिले आज से शुरू हो रही है जो लोगों को ओलंपिक और पैरालम्पिक के असल मायने समझने का सुनहरा मौका है ।’’

इस रिले में करीब 10000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है जो जापान के 47 शहरों से गुजरेगी ।

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल स्थगित हुए ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!