टोक्यो ओलंपिक 2021ः पीएम मोदी भारतीय दल के प्रवेश करते ही हुए खड़े, ताली बजाकर किया उत्साहवर्धन, सामने आया वीडियो

By अभिषेक पारीक | Published: July 23, 2021 06:46 PM2021-07-23T18:46:57+5:302021-07-23T19:17:46+5:30

टोक्यो ओलंपिक 2021 का रंगारंग आगाज हो चुका है। इस दौरान भारतीय दल ने भी ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। जिसे देश के बाकी लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा।

Tokyo Olympics 2021: Prime Minister Narendra Modi stands up to cheer athletes as the Indian contingent enters Olympic Stadium | टोक्यो ओलंपिक 2021ः पीएम मोदी भारतीय दल के प्रवेश करते ही हुए खड़े, ताली बजाकर किया उत्साहवर्धन, सामने आया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल का उत्साहवर्धन किया। 

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल का उत्साहवर्धन किया और उनके सम्मान में तालियां बजाईं।  इस बार ओलंपिक में 124 भारतीय खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दिल्ली से भारतीय दल का उत्साहवर्धन किया।

टोक्यो ओलंपिक 2021 का रंगारंग आगाज हो चुका है। इस दौरान भारतीय दल ने भी ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। जिसे देश के बाकी लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय दल के सम्मान में न सिर्फ खड़े हुए बल्कि उन्होंने तालियां भी बजाईं। 

इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब भारतीय दल मार्च पास्ट के लिए टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करता है तो पीएम मोदी खड़े हो जाते हैं। इसके बाद वे तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं। पीएम मोदी द्वारा खिलाड़ियों की दिल्ली से की गई हौसला अफजाई का यह वीडियो सामने आने के बाद कई लोग इसे शेयर और लाइक कर रहे हैं।

भारत की ओर से छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने टोक्यो स्थित जापान के नेशनल स्टेडियम में भारतीय दल की अगुवाई की। उद्घाटन समारोह में भारत के 19 खिलाड़ियों और छह अधिकारियों ने ही मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। 

इसके साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी भारतीय दल के प्रवेश करते समय तिरंगा लहराते नजर आए। ठाकुर ने भी दिल्ली से ही खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उनके साथ ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी भी मौजूद थीं। 

हम आपको बता दें कि इस बार ओलंपिक में 11,238 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, जो कि 33 खेलों में 339 स्वर्ण पदकों के लिए दावेदार होंगे। इस बार ओलंपिक में 124 भारतीय खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें 69 पुरुष और 55 महिलाएं शामिल हैं। 

Web Title: Tokyo Olympics 2021: Prime Minister Narendra Modi stands up to cheer athletes as the Indian contingent enters Olympic Stadium

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे