लाइव न्यूज़ :

तोक्यो के सपने ने दुख से उबरने में मदद की: चिराग

By भाषा | Updated: July 15, 2021 13:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान अपने नाना को खो दिया था लेकिन उनके ओलंपिक सपने ने उन्हें इस दुख से उबरने में मदद की।

अप्रैल में मुंबई में ट्रेनिंग से चार दिन के ब्रेक के दौरान चिराग ने कोविड-19 के कारण अपने नाना को खो दिया जिससे उनके अंकल भी संक्रमित हो गये लेकिन कोई भी उनके अंतिम संस्कार में नहीं जा सका।

युगल बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह मुश्किल दौर था। ’’

शनिवार को भारतीय दल का पहला दस्ता तोक्यो के लिये रवाना होगा जिसमें वह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अप्रैल में जब भारत में हालात बहुत खराब थे, तब कोविड-19 ने इतने सारे लोगों की जान ले ली थी। मेरे परिवार में भी इसका असर पड़ा, मैंने अपने नाना को खो दिया, यह मुश्किल समय था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अच्छी चीज यह थी कि मैं अभ्यास कर सका जिससे मैं इस दुख से उबर सका, बैडमिंटन ने मेरी काफी मदद की। लेकिन यह काफी मुश्किल दौर था। ’’

पूरी दुनिया में कोविड-19 का कहर अब भी जारी है और चिराग का कहना है कि तोक्यो ओलंपिक के लिये जाने वाले खिलाड़ी भी वायरस के खतरे से डरे होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक में खेलना सबसे बड़ा सम्मान है लेकिन साथ ही महामारी भी चल रही है, हर कोई गलत पॉजिटिव रिपोर्ट को लेकर थोड़ा डरा हुआ है। इसलिये हम नहीं जानते कि तोक्यो में चीजें कैसी होंगी। ’’

उन्होंने थाईलैंड ओपन और आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों के गलत पॉजिटिव मामलों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि सभी एथलीट थोड़े डरे होंगे क्योंकि थाईलैंड में हमने गलत पॉजिटिव मामलों का सामना किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!