लाइव न्यूज़ :

आपातकाल की स्थिति के बावजूद तोक्यो 2020 ओलंपिक गांव को खोला गया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:11 IST

Open in App

तोक्यो, 13 जुलाई (एपी) ओलंपिक खेलों के 23 जुलाई से शुरू होने से पहले यहां आपातकाल की स्थिति में मंगलवार को ओलंपिक गांव खोला गया।

खेल गांव में खिलाड़ियों की कोविड-19 के लिये हर दिन जांच होगी। उन्हें कोविड-19 की दो जांच रिपोर्ट के साथ जापान पहुंचना होगा और यहां पहुंचने पर उनकी एक और जांच होगी।

उनके लिये गाँव में मास्क पहनना भी आवश्यक होगा, भले ही उन्हें टीका लगाया गया हो। उन्हें कमरे में संकेतों के साथ सामाजिक दूरी, हाथ धोने जैसे चीजों के बारे में लगातार याद दिलाया जाएगा।

ओलंपिक के लिए लगभग 11,000 और 24 अगस्त से शुरू होने वाले पैरालंपिक के लिए लगभग 4,400 एथलीटों के आने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि गांव में आने वाले लगभग 80% से अधिक लोगों को टीके का दोनों डोज लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

क्रिकेटसंजू बनाम गिल या संजू बनाम जितेश? सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I से पहले सिलेक्शन की दुविधा पर तोड़ी चुप्पी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!