लाइव न्यूज़ :

Tokyo 2020: जब कोच ने खिलाड़ी को टीवी कैमरों के सामने किया प्रपोज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2021 13:58 IST

अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन पेरेज मॉरिस ने अपने कोच लुकस सौसिडो का विवाह प्रस्ताव ओलिंपिक्स में टीवी कैमरों के सामने स्वीकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया को उनके कोच ने कैमरे पर शादी का दिया प्रस्तावपहले भी कोच सौसिडो दे चुके हैं ऐसा प्रस्ताव

अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन पेरेज मॉरिस ने अपने कोच लुकस सौसिडो का विवाह प्रस्ताव ओलिंपिक्स में टीवी कैमरों के सामने आखिरकार स्वीकार कर लिया। मारिया के लंबे समय से पार्टनर लुकस ने दूसरी बार इस तरह मारिया के सामने प्रस्ताव रखा था। 

मारिया तीसरी बार ओलिंपिक्स में भाग ले रही हैं, हालांकि वह टोक्यो में पहले राउंड में ही बाहर हो गईं। हार के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मारिया के कोच लुकस सौसिडो एक तख्ती पकड़े नजर आए जिसमें लिखा था, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी'। लुकस ने मारिया से कहा, 'जल्दी हां बोलो, बहुत लोग हमें देख रहे हैं' जिसका जवाब मारिया ने हां में दिया।

पहले भी सौसिडो दे चुके हैं ऐसा प्रस्ताव

2010 में भी पेरिस में आयोजित हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान सौसिडो ने इस तरह से प्रस्ताव दिया था लेकिन उस वक्त मारिया ने सौसिडो को इस तरह का मजाक न करने के लिए कह दिया था। 11 साल बाद आखिरकर मारिया मान ही गईं।

सौसिडो के प्रस्ताव को मानने के बाद मारिया ने कहा, 'ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था, मैं अवाक रह गईं।' मारिया और सौसिडो पिछले 17 सालों से साथ हैं। मारिया ने कहा इस बात का जश्न वह दोनों अर्जेंटीना में मनाएंगे।

टोक्यो ओलंपिक इस बार फेंसिंग प्रतियोगिता में भारत की सीए भवानी देवी ने इतिहास रचा है. ट्यूनीशिया की नादिया बेन अजिजि के खिलाफ तलवारबाजी का मुकाबला जीत कर ओलंपिक में तलवारबाजी का मैच जीतने वाली भवानी देवी भारत की पहली एथलीट बन गई हैं. हालांकि राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में उन्हें फ्रांस की मैनन ब्रुनेट ने 15-7 से हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकएथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम