लाइव न्यूज़ :

एशियाई स्तर पर सफलता को बड़े टूर्नामेंटों में दोहराने का समय : सविता

By भाषा | Updated: May 20, 2021 13:56 IST

Open in App

बेंगलुरू, 20 मई भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता पूनिया का मानना है कि अब एशियाई स्तर पर मिलने वाली सफलता को तोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंटों में दोहराने का समय आ गया है ।

भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में एक स्वर्ण (1982) , दो रजत (1998 और 2018) और तीन कांस्य (1986, 2006, 2014) जीते हैं । इसके अलावा भारत ने एशिया कप में दो स्वर्ण (2004 और 2017), दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं ।

भारतीय महिला टीम ने 2018 में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती थी ।

सविता ने कहा ,‘‘हमने एशियाई स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है । इन टूर्नामेंटों में अच्छा खेलने से खिलाड़ियों खासकर युवाओं में बड़े टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन का मनोबल बढा है । मुझे लगता है कि हम बड़ी उपलब्धियों के लिये तैयार हैं ।’’

गोलकीपर सविता ने कहा कि टीम ने पिछले तीन साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने अपने आक्रमण पर मेहनत की है और अच्छी रफ्तार से खेल रहे हैं ।टीम में काफी सकारात्मक बदलाव आये हैं । फिटनेस का स्तर भी बेहतर हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!