लाइव न्यूज़ :

यह मेरी जिंदगी का सबसे रोमांचक टी-20 मैचों में से एक: रोहित

By भाषा | Updated: May 2, 2021 00:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मैच में चार विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सभवत: सबसे रोमांचक टी20 मैच था।

चेन्नई की चार विकेट पर 218 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए मुंबई ने मैच छह विकेट पर 219 रन बनाकर आखिरी गेंद पर शानदार जीत दर्ज की। उनके जीत के नायक रहे कीरोन पोलार्ड, जिन्होंने महज 34 गेंद में 87 रन की नाबाद पारी खेली।

रोहित ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि पोलार्ड ने अद्भुत पारी खेली।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह संभवतः मेरी जिंदगी का सबसे रोमांचक टी-20 मैच था। पोलार्ड लाजवाब थे। यह मैदान छोटा है तो ऐसे में गेंदबाजों के लिए स्थिति थोड़ी विकट थी।’’

रोहित ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अगर कोई बल्लेबाज आखिरी तक क्रीज पर रहा तो लक्ष्य हासिल हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें पता था कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा मैदान है, ऐसे में हमने पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर रहने का फैसला किया था। हमने अच्छी शुरूआत की और बाद में कृणाल पंड्या तथा पोलार्ड ने पारी को संभाला। टीम में हार्दिक पंड्या और जेम्स नीशम की मौजूदगी से हमें जीत का भरोसा था। ’’

मैन ऑफ द मैच पोलार्ड ने बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल दिखाया और दो ओवर में सिर्फ 12 रन देकर दो विकेट झटके।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब हम गेंदबाजी कर रहे तब हमारे गेंदबाज तेज गेंद फेंक रहे थे। उस पर रन बनाना आसान था इसलिए मैंने धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया।’’

पोलार्ड को कहा वह आखिरी ओवर की सभी छह गेंद खुद खेलना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता था गेंदबाज मेरे खिलाफ वाइड यॉर्कर गेंदों का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन इस बार मैंने इसके लिए तैयारी की थी, जो मेरे काम आया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अंतिम ओवर में भी मैंने स्ट्राइक अपने पास रखा क्योंकि मैं चाहता था कि छह के छह गेंद खुद खेलूं जिससे हमारे जीतने की संभावना अधिक रहे।’’

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने खराब क्षेत्ररक्षण को हार का कारण बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजी की तुलना में हमारा क्षेत्ररक्षण अधिक खराब रहा। हमने महत्वपूर्ण मौकों पर कैच छोड़ें। गेंदबाज भी कई बार योजना के मुताबिक काम नहीं कर पाये। उन्होंने कई खराब गेंदे फेंकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!