लाइव न्यूज़ :

तीसरी वरीयता प्राप्त स्वितोलिना विम्बलडन में उलटफेर की शिकार

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:29 IST

Open in App

विम्बलडन, एक जुलाई (एपी) तीसरी वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना विम्बलडन महिलाओं के ड्रॉ में उलटफेर का शिकार हो गई जिन्हें दूसरे दौर में पोलैंड की मागडा लिनेटे ने 6 .3, 6 . 4 से हराया ।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष 11 में से आठ खिलाड़ी हार, नाम वापिस लेने या चोट के कारण विम्बलडन से बाहर हो चुके हैं ।

लिनेटे में मैच में 28 विनर लगाये जबकि एलिना आठ ही लगा सकी । विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर पर काबिज लिनेटे ने इससे पहले शीर्ष 15 में शामिल किसी खिलाड़ी को नहीं हराया है ।

फ्रेंच ओपन चैम्पियन बारबरा क्रेइसिकोवा ने आंद्रिया पेटकोविच को 7 . 5, 6 . 4 से हराकर अपना विजय अभियान 14 मैचों का कर लिया ।

क्रेइसिकोवा फ्रेंच ओपन और विम्बलडन लगातार जीतने वाली सेरेना विलियम्स (2015) के बाद पहली महिला खिलाड़ी बनने की कोशिश में है । वह पहली बार टूर्नामेंट के एकल वर्ग में खेल रही हैं ।

पुरूष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेनिस सैंडग्रेन को 7 . 5, 6 . 2, 6 . 3 से हराया । पिछले साल अमेरिकी ओपन फाइनल और इस साल फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल खेलने वाले ज्वेरेव विम्बलडन में कभी अंतिम 16 से आगे नहीं गए हैं ।

अमेरिका की शेल्बी रोजर्स ने दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी मारिया सक्कारी को 7 . 5, 6 . 4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया । दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी अनास्तासिया पी ने क्रिस्टीना प्लिसकोवा को 6 . 3, 6 . 3 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!