लाइव न्यूज़ :

मैच पर पकड़ बनाने का मौका था लेकिन हम फायदा नहीं उठा सकें: रूट

By भाषा | Updated: March 6, 2021 18:48 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह मार्च इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शनिवार को भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच और श्रृंखला को गंवाने के बाद कहा कि उनकी टीम के पास मैच पर पकड़ बनाने का मौका था लेकिन वे इसे भुनाने में नाकाम रहे।

मैच के दूसरे दिन भारत 121 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष कर रहा था लेकिन ऋषभ पंत , वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की साहसिक पारियों से टीम 160 रन की बढ़त कायम करने में सफल रही। भारत ने शनिवार को तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी 135 रन पर समेट कर पारी और 25 रन की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

रूट ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमारे पास मैच को अपने पक्ष में करने का मौका था लेकिन हम ऐसा करने में नाकाम रहे। भारत इस मामले में पिछले तीन मैचों में हमसे बेहतर रहा और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।’’

रूट ने कहा, ‘‘ श्रृंखला को ऐसे खत्म करना हमारे लिए निराशाजनक रहा है लेकिन हमें एक टीम के रूप में आगे बढ़ना होगा।’’

रूट हालांकि विकेट-कीपर बेन फॉक्स और बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच के प्रदर्शन से काफी प्रभावित दिखे।

कप्तान ने कहा, ‘‘ बेन ने इस श्रृंखला में शानदार विकेट-कीपिंग की, मुझे लगता है कि वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेट-कीपर है, वह अच्छा खिलाड़ी है। मै इस दौरे पर जैक के प्रदर्शन से प्रभावित हूं। वह मैच दर मैच बेहतर हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!