लाइव न्यूज़ :

थीम ने नडाल को हराया, सितसिपास भी जीते

By भाषा | Updated: November 18, 2020 12:29 IST

Open in App

लंदन, 18 नवंबर (एपी) डोमीनिक थीम ने एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी जबकि गत चैंपियन स्टीफानोस सितसिपास भी जीत दर्ज करने में सफल रहे।

थीम ने 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल को सीधे सेटों में हराया और फिर जब खाली ओ2 एरेना में शाम को हुए मैच में सितसिपास ने आंद्रे रूबलेव को शिकस्त दी तो उन्होंने सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

थीम ने मंगलवार को हुए मुकाबले में 7-6 7-6 से जीत दर्ज की। जनवरी में आस्ट्रिया के थीम की आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में नडाल पर जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहला मुकाबला था।

दूसरे मुकाबले में सितसिपास ने रूबलेव को 6-1 4-6 7-6 से हराया। रूबलेव की यह लगातार दूसरी शिकस्त है।

बुधवार को शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच का सामना डेनियल मेदवेदेव से होगा जबकि एलेक्सांद्र ज्वेरेव को डिएगो स्वार्ट्जमैन से भिड़ना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!