लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश के खिलाफ हेडर के बाद दर्शकों की गरज हमेशा याद रहेगी: आदिल खान

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:28 IST

Open in App

दोहा, छह जून बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में कोलकाता में भारतीय डिफेंडर आदिल खान ने शानदार हेडर लगाकर विश्व कप क्वालीफायर मैच ड्रा कराया था और उनका कहना है कि इस गोल के बाद उत्साह से भरे दर्शकों की गरज हमेशा उनके साथ रहेगी।

बांग्लादेश ने 15 अक्टूबर 2019 में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में इस मैच में शुरू में ही बढ़त हासिल कर ली थी और भारत को बराबरी के गोल के लिये 88वें मिनट तक इंतजार करना पड़ा। आदिल ने ब्रैंडन फर्नांडिज के कार्नर पर हेडर से बराबरी का गोल दागा।

भारतीय टीम सोमवार को इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विश्व कप और एशियाई कप का संयुक्त क्वालीफायर मैच खेलेगी। आदिल ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ब्रैंडन ने हमेशा की तरह कार्नर लिया। मैं किसी तरह उछलने में और बॉल पर सही शॉट लगाने में सफल रहा जिसमें ऊर्जा थी और गोल के लिये जरूरी कोण भी था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नेट पर बॉल को टकराते देखा और मैंने करीब 70,000 लोगों का शोर सुना जो राहत महसूस करते हुए मेरे गोल की खुशी मना रहे थे जो मेरे देश के लिये था। जिंदगी निश्चित रूप से ऐसे क्षणों से बनी है। ऐसे लगा मैं बहरा हो गया हूं, मुझे कुछ नहीं दिख रहा था। वो गरज हमेशा मेरे साथ रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!