लाइव न्यूज़ :

मोहम्मडन एससी के तकनीकी निदेशक ने कहा, खिताब के लिए चुनौती पेश करने आए हैं, संख्या बढ़ाने नहीं

By भाषा | Updated: January 5, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी मोहम्मडन एसी के तकनीकी निदेशक शंकरलाल चक्रवर्ती ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र में खिताब के लिए चुनौती पेश करने उतरेगी, सिर्फ संख्या बढ़ाने के लिए नहीं।

मोहम्मडन एसी ने पिछले साल अक्टूबर में हुए क्वालीफायर जीतकर 2020-2021 आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है।

आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शंकरलाल ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य चैंपियन बनना है और हम कड़ी तैयारी कर रहे हैं और अपने सपने को साकार करने के लिए हमें काफी चुनौतियों का सामना करन पड़ रहा है। मोहम्मडन एससी हमेशा जीतने के लिए खेलती है और हमारी नजरें खिताब पर हैं।’’

शंकरलाल को यकीन है कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी को देखते हुए सभी के सामने चुनौतियां हैं लेकिन हमें इसका फायदा उठाते हुए ट्रेनिंग जारी रखनी होगी।’’

शंकरलाल ने कहा, ‘‘हम सत्र में कदम दर कदम आगे बढ़ेंगे। सबसे पहले हमें सुदेवा दिल्ली एफसी से खेलना है और जीत के साथ सत्र की अच्छी शुरुआत करना चाहते हैं लेकिन पहला मैच हमेशा मुश्किल होता है और उनके खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!