लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने कोविड से संक्रमित हुए जोसेफ जेम्स को ढाई लाख रुपये के अनुदान को स्वीकृति दी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग कोच जोसेफ जेम्स को ढाई लाख रुपये के अनुदान की स्वीकृति दी है। वह हाल में कोविड-19 संक्रमण से उबरे हैं।

खेल मंत्रालय की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 2008 एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता जेम्स को खिलाड़ियों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से राशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कुछ दिन पहले कोविड-19 संक्रमण का शिकार होने के बाद 24 अप्रैल को जेम्स को सांस लेने में तकलीफ होने लगी।’’

आक्सीजन का स्तर गिरने के बाद जेम्स को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें लगभग एक हफ्ते आईसीयू में रखा गया। एशियाई खेल 2006 के चैंपियन की हालत अब स्थिर है और वह घर लौट चुके हैं।

जेम्स की बेटी एलिका जो ने मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलंपिक संघ को समय पर वित्तीय मदद के लिए धन्यवाद दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!