लाइव न्यूज़ :

डेनमार्क के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिये स्थान चुनने की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: December 9, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर भारत के डेनमार्क के खिलाफ होने वाले अगले डेविस कप मुकाबले के लिये स्थान के चयन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गयी।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) अगले साल चार और पांच मार्च को होने वाले विश्व ग्रुप एक के मुकाबले के लिये खिलाड़ियों से उनके पसंदीदा कोर्ट और संभावित राज्य संघ को लेकर बात कर रहा है।

भारत को तीन साल बाद डेविस कप मुकाबले की मेजबानी सौंपी गयी है।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने कहा कि कप्तान रोहित राजपाल खिलाड़ियों से बात करके पता करेंगे कि घरेलू टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ कोर्ट कौन सा होगा।

धूपर ने इंदौर से पीटीआई से कहा, ‘‘हमें दो दिन में पता चल जाएगा कि हम इस मुकाबले की मेजबानी कहां करेंगे। एक बार जब हमें खिलाड़ियों की कोर्ट को लेकर पसंद पता चल जाएगी तो हम देखेंगे कि इस लिहाज से कौन सा स्थान सर्वश्रेष्ठ होगा।’’

खिलाड़ी यदि हार्डकोर्ट पर खेलना पसंद करते हैं तो दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) या मध्य प्रदेश टेनिस संघ (इंदौर) को मेजबानी सौंपी जा सकती है।

एआईटीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दिल्ली इन मैचों की मेजबानी करेगा क्योंकि दिल्ली ने हाल में किसी बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी नहीं की है।’’

यह भारत और डेनमार्क के बीच सितंबर 1984 के बाद पहला मुकाबला होगा। तब आरहस में खेले मुकाबले में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!