लाइव न्यूज़ :

कोहली की टी20 कप्तानी का आकर्षण: सेना देशों में श्रृंखला जीतना

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:12 IST

Open in App

बेल्लारी, 16 सितंबर विराट कोहली आखिरी बार भारत के टी20 कप्तान के रूप में अगले महीने शुरू होने वाले विश्व कप में खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे। यूएई में होने वाले टूर्नामेंट का नतीजा हालांकि कुछ भी हो वह इस प्रारूप में कप्तान के रूप में अपने रिकॉर्ड पर गर्व कर सकते हैं।

भारत ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था लेकिन इस प्रारूप में भारत की जीत का प्रतिशत कोहली के नेतृत्व में उनसे बेहतर है।

कोहली के नेतृत्व में भारत ने 45 में से 27 मैच जीते। दो मैच टाई रहे जबकि दो मैच रद्द हो गए। उनकी जीत का प्रतिशत 65.11 है।

भारत ने कोहली के नेतृत्व में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है लेकिन दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया (सेना देश) के अलावा वेस्टइंडीज में भी टी20 श्रृंखला जीतने में सफल रहा।

कोहली ने 2017 में टी20 प्रारूप में भारत की कमान संभाली और उसी साल श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र मैच के रूप में अपनी पहली द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला जीती।

सेना देशों में भारत ने पहली श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका में 2018 में 2-1 से जीती। इसी साल भारत ने इंग्लैंड की मजबूत टीम को उसी की सरजमीं पर 2-1 से हराया।

भारत ने विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत 2019-20 में दर्ज की जब कोहली की टीम ने न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर पांच टी20 मैचों की श्रृंखला में 5-0 से हराकर सूपड़ा साफ किया। भारत हालांकि इसके बाद एक दिवसीय श्रृंखला में हार गया।

भारत ने 2020 में आस्ट्रेलिया में एक दिवसीय श्रृंखला गंवाने के बाद टी20 श्रृंखला में वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की।

हाल में भारत ने इंग्लैंड को स्वदेश में 3-2 से हराया और कोहली को उस श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

कोहली टी20 प्रारूप में 52.65 की औसत से 3159 रन के साथ सबसे सफल बल्लेबाज हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 94 रन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!