भारतीय पुरुष, महिला खो-खो टीमों ने सैग खेलों में स्वर्ण पदक जीते

By भाषा | Updated: December 4, 2019 20:43 IST2019-12-04T20:43:44+5:302019-12-04T20:43:44+5:30

महिलाओं के फाइनल में कप्तान नसरीन ने अगुआई करते हुए पांच अंक जुटाये जबकि उनकी साथी काजल भोर ने भी पांच अंक जोड़कर अहम योगदान किया।

teams win gold medals in South Asian Games | भारतीय पुरुष, महिला खो-खो टीमों ने सैग खेलों में स्वर्ण पदक जीते

भारतीय पुरुष, महिला खो-खो टीमों ने सैग खेलों में स्वर्ण पदक जीते

भारतीय पुरुष और महिला खो-खो टीमों ने बुधवार को काठमांडू में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में क्रमश: बांग्लादेश और नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। वर्ष 2016 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष टीम ने बांग्लादेश को पारी और सात अंक से जीत हासिल की और उनका स्कोर 16-9 रहा। दीपक माधव भारत के लिये शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने टीम के लिये पांच अहम विकेट लिये और वह मैट पर दो घंटे से ज्यादा समय तक टिके रहे।

महिलाओं के फाइनल में कप्तान नसरीन ने अगुआई करते हुए पांच अंक जुटाये जबकि उनकी साथी काजल भोर ने भी पांच अंक जोड़कर अहम योगदान किया। भारतीय टीम ने 17-5 के स्कोर से पारी और 12 अंक से जीत हासिल की। भारत ने दोनों वर्गों में स्वर्ण जीते तो बांग्लादेश को पुरुष स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि नेपाल तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में नेपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि बांग्लादेश ने अपना अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया।

भारत ने सैग खेलों की ताइक्वांडो स्पर्धा में छह पदक जीते: भारत ने बुधवार 13वें दक्षिण एशियाई खेलों की ताइक्वांडो स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए तीन स्वर्ण सहित कुल छह पदक अपने नाम किये। लैतिका भंडारी (अंडर 53 किग्रा), जरनेल सिंह (अंडर 74 किग्रा) और रूदाली बरूआ (ओवर 73 किग्रा) ने स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। सौरव और गंगजोत ने पुरुषों की अंडर 63 किग्रा और महिलाओं की 62 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किये जबकि चैतन्य इनामदार ने पुरूष ओवर 86 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। मंगलवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते थे।

Web Title: teams win gold medals in South Asian Games

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे