लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील मास्टर्स: विश्वनाथन आनंद ने तीसरे दौर में कैरुआना को हराया, हरिका को खेलना पड़ा ड्रा

By विनीत कुमार | Updated: January 16, 2018 16:52 IST

भारत की महिला ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोनावली को अपने से ऊंची रैंकिंग वाले नीदरलैंड के एरविन लैमी से ड्रा से संतोष करना पड़ा।

Open in App

पांच बार के वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद टाटा स्टील मास्टर्स चेस टूर्नामेंट में अमेरिका के फाबियानो कैरुआना को तीसरे दौर में हराकर नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। दोनों के 2.5 अंक हैं। विश्वनाथन आनंद की पिछले तीन दिनों में यह दूसरी जीत है। अब तक पांच बार टाटा स्टील चेस चैम्पियन जीत चुके आनंद ने यह मैच 42 मूव में जीता।

अब आनंद इवेंट के चौथे दौरे में हमवतन बी अधिबान के खिलाफ खेलेंगे। वहीं, दूसरी ओर अनीश मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन मैग्नस कार्लसेन से खेलेंगे। बता दें कि हाल ही में विश्वनाथन आनंद ने रियाद में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीता था।

हरिका द्रोनावली ने खेल ड्रा

इसी टूर्नामेंट में भारत की महिला ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोनावली को अपने से ऊंची रैंकिंग वाले नीदरलैंड के एरविन लैमी से ड्रा से संतोष करना पड़ा। यह हरिका की लगातार तीसरी ड्रा है। 

वर्ल्ड की 13वीं रैंकिंग वाली हरिका ने उजले मोहरों से खेलते हुए खेल की आक्रामक शुरुआत की। हालांकि, इसके बाद कुछ गलतियों ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया।

 

टॅग्स :विश्वनाथन आनंदशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभूपनाथ, गुलाम सुभानी और आसमा आकांक्षा ने मारी बाजी, केएस कॉलेज दरभंगा में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन

भारतDivya Deshmukh: दिव्य, अनुपम और अतुलनीय है दिव्या की उपलब्धि, विश्व चैंपियन का ताज रातोंरात हासिल नहीं हुआ

क्राइम अलर्टDivya Deshmukh: कौन हैं दिव्या देशमुख? भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर, जिन्होंने 2025 महिला शतरंज विश्व कप जीता

भारतदिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता महिला विश्व कप 2025 का खिताब

भारतफिडे महिला विश्व कप फाइनलः कोनेरू हम्पी और दिव्या देशमुख में खिताबी मुकाबला?, पहली बार भारतीय चैंपियन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!