लाइव न्यूज़ :

मंधाना की शानदार पारी से सिडनी थंडर की जीत, शेफाली के लिए निराशाजनक दिन

By भाषा | Updated: November 14, 2021 13:29 IST

Open in App

मैकॉय (ऑस्ट्रेलिया) 14 नवंबर टी20 प्रारूप में भारतीय टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना की 45 रन की शानदार पारी से मौजूदा चैम्पियन सिडनी थंडर ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में रविवार को यहां सिडनी सिक्सर्स को छह विकेट से शिकस्त दी।

भारत की सलामी बल्लेबाज मंधाना अर्धशतक पूरा करने से चूक गयी लेकिन उन्होंने 39 गेंद की पारी में छह चौके लगाये। उन्होंने कोरिन्ने हॉल (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया।

भारतीय हरफनमौला दीप्ति शर्मा (नाबाद चार रन) ने चौका लगाकर 28 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।

दीप्ति ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन दिये। उन्हें हालांकि कोई सफलता नहीं मिली।

सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व कर रही भारत की बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल होने के कारण गेंदबाजी नहीं कर सकीं तो वहीं आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 14 गेंद में आठ रन बनाकर दीप्ति की शानदार थ्रो पर रन आउट हो गयी।

सिक्सर्स की कप्तान एलिसे पैरी ने 40 गेंद में नाबाद 40 रन की पारी खेल टीम का स्कोर को छह विकेट पर 94 रन तक पहुंचाया।

एक अन्य मैच में अनुभवी भारतीय स्पिनर पूनम यादव ने 3.2 ओवर में बिना किसी सफलता के 19 रन दिये। उनकी टीम ब्रिसबेन हिट्स को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!