लाइव न्यूज़ :

तैराक सुयश जाधव ने किया निराश, नियम के उल्लंघन के कारण डिस्क्वालीफाई

By भाषा | Updated: September 1, 2021 15:44 IST

Open in App

भारतीय पैरा तैराक सुयश जाधव ने पैरालंपिक खेलों में बुधवार को यहां निराश किया जब पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी7 फाइनल में नियम के उल्लंघन के लिए उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया।एशियाई पैरा खेल 2018 में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतने वाले जाधव को विश्व पैरा तैराकी के नियम 11.4.1 का पालन नहीं करने के लिए डिस्क्वालीफाई कर दिया गया जिसके अनुसार, ‘‘स्पर्धा की शुरुआत पर पहली ब्रेस्टस्ट्रोक किक से पहले और प्रत्येक लैप पर मुड़ने के समय सिर्फ एक बटरफ्लाई किक की स्वीकृति होगी।’’हालांकि पता चला कि 27 साल के जाधव ने लैप खत्म होने पर मुड़ने के बाद एक से अधिक ‘फ्लाई किक’ मारी। ग्यारह बरस की उम्र में करंट लगने के कारण कोहनी के नीचे जाधव के दोनों हाथ काटने पड़े थे।इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कोलंबिया के सेरानो जराटे सीडी ने एक मिनट 12.01 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ समय के साथ जीता।रजत पदक रूस पैरालंपिक समिति के इगोर इफ्रोसिनिना (एक मिनट 16.43 सेकेंड) और कांस्य पदक आस्ट्रेलिया के ब्लेक कोचरेन (एक मिनट 16.97 सेकेंड) ने जीता। जाधव सर्दी और गले में खराश के कारण शुक्रवार को अपनी पहली स्पर्धा 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम7 में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वह शुक्रवार को 50 मीटर बटरफ्लाई एस7 स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4,660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 85379, 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!