लाइव न्यूज़ :

पाक में ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को आश्वस्त किया कि भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित: शाह

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:52 IST

Open in App

बेलगावी, 17 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उरी और पुलवामा में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को आश्वस्त किया कि देश की सीमाएं नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा सरकार के शासन में सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि संकल्पबद्ध सरकार ने 2014 और 2019 के बीच उरी और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों का कड़ा जवाब दिया था।

शाह ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने पाकिस्तान के भीतर दो बार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की और वहां आतंकवादियों का खात्मा किया।’’

वह कर्नाटक में हालिया पंचायत चुनाव में जीते भाजपा उम्मीदवारों का अभिनंदन करने के लिए आयोजित कार्यक्रम ‘जनसेवक समावेश’ में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘सर्जिकल स्ट्राइक्स’ ने जनता को भरोसा दिया कि राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं क्योंकि मोदी प्रधानमंत्री हैं और देश में भाजपा की सरकार है।

शाह ने कहा कि कुल 5,670 गांवों में से 3,142 गांवों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने कुल 86,183 पदों में से 45,000 पद हासिल किए हैं।

शाह ने भाजपा पर पुन: विश्वास व्यक्त करने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और आग्रह किया कि वे जिला और तालुक पंचायत चुनावों में भी जीत दिलाने में पार्टी की मदद करें।

उन्होंने शनिवार को शुरू हुए राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के संदर्भ में कहा कि दोनों टीके सुरक्षित हैं और इस कवायद पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद नजर रख रहे हैं।

जनसभा से पहले वह मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के साथ बेलगावी के पूर्व सांसद एवं पूर्व रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी के घर गए जिनका 2019 में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

केंद्रीय गृहमंत्री ने अंगडी के परिजनों से मुलाकात की और अपने सहकर्मी को याद करते हुए भावुक हो गए।

शाह ने बाद में बेलगावी जिले के भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!