लाइव न्यूज़ :

मुझे कप्तानी से हटाने का सनराइजर्स प्रबंधन ने कारण नहीं बताया, पचाना मुश्किल : वॉर्नर

By भाषा | Updated: October 12, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मंगलवार को दावा किया कि सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन ने आईपीएल के इस सत्र में उन्हें कप्तानी से हटाने का कोई कारण नहीं बताया ।

वॉर्नर को आईपीएल के पहले चरण में कप्तानी से हटाकर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को सनराइजर्स की कमान सौंपी गई थी ।

कप्तानी बदलने के बावजूद सनराइजर्स के प्रदर्शन में सुधार नहीं आया और टीम आईपीएल अंकतालिका में सबसे नीचे रही । वॉर्नर को आखिरी कुछ मैचों में तो टीम में जगह भी नहीं दी गई ।

वॉर्नर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा ,‘‘ टीम मालिकों, ट्रेवर बेलिस, लक्ष्मण, मूडी और मुरली के प्रति पूरा सम्मान रखते हुए मैं कहूंगा कि कोई भी फैसला सर्वसम्मति से होता है । मेरे लिये निराशाजनक बात यह भी रही कि मुझे बताया ही नहीं गया कि कप्तानी से क्यों हटाया गया है । फॉर्म के आधार पर फैसला लिया गया तो यह कठिन है क्योंकि अतीत के प्रदर्शन को अनदेखा नहीं करना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा कि कप्तानी से हटाये जाने को पचाना मुश्किल था लेकिन वह आगे बढना चाहते थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ खास तौर पर जब आपने टीम के लिये 100 मैच खेले हों । मुझे लगता है कि चेन्नई में पहले पांच में से चार मैचों में खराब प्रदर्शन रहा । मेरे कुछ सवाल है लेकिन लगता है कि जवाब कभी नहीं मिलेगा । आगे बढना ही होगा ।’’

वॉर्नर ने कहा कि वह आगे भी सनराइजर्स के लिये खेलना चाहेंगे लेकिन यह उनके हाथ में नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे सनराइजर्स के लिये खेलने में मजा आया । उम्मीद है कि मैं वापिस आऊंगा । सनराइजर्स की जर्सी में या किसी और टीम की, पता नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!