लाइव न्यूज़ :

बाउट के दौरान सिर के बल गिरे सूमो पहलवान की मौत

By भाषा | Updated: April 30, 2021 13:39 IST

Open in App

तोक्यो, 30 अप्रैल (एपी) जापान में सूमो कुश्ती के दौरान सिर के बल गिरने के एक महीने के बाद 28 वर्षीय पहलवान हिबिकिरोयू की मौत हो गयी।

जापान सूमो संघ ने गुरूवार को बताया कि हिबिकिरोयू की मौत सांस लेने में परेशानी से हुई। इस घटना के बाद जापान में खेल के दौरान चिकित्सा आपात स्थिति की प्रतिक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

हिबिकिरोयू का असली नाम मितसुकि अमानो था। एक टूर्नामेंट में 26 मार्च को बाउट (कुश्ती) के दौरान प्रतिद्वंद्वी पहलवान ने उन्हें सिर के बल पटक दिया था। इसके बाद वह कुछ मिनटों तक अचेत रहे। सूमो अधिकारियों ने थोड़ा इंतजार करने के बाद चिकित्सकों को बुलाया।

स्ट्रेचर पर ले जाते समय वह होश में आ गये थे। इस पहलवान ने सूमो अधिकारियों से कहा कि ऐसा लगा रहा कि उसका निचला शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। निकान स्पोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था।

जापानी मीडिया के अनुसार घटना के बाद सूमो पहलवान को प्राथमिक उपचार देने के लिए वहां कोई चिकित्साकर्मी मौजूद नहीं था।

सूमो अधिकारियों ने कहा कि हिबिकिरोयू की मौत चोट से जुड़ी हुई है।

हिबिकिरोयू ने 2011 में पदार्पण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!