लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में वनडे श्रृंखला होगी : पीसीबी

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:02 IST

Open in App

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को पूरा भरोसा है कि अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल पुथल का उनकी वनडे श्रृंखला पर असर नहीं पड़ेगा बल्कि तालिबान ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय टीम को श्रीलंका में खेलने के लिये हरी झंडी दे दी है। पीसीबी में एक विश्वस्त सूत्र ने कहा कि उन्हें अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से श्रृंखला को लेकर सकारात्मक संकेत मिले। उन्होंने कहा, ‘‘यह श्रृंखला बरकार लगती है क्योंकि तालिबान अधिकारियों ने श्रृंखला को हरी झंडी दे दी है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी योजना के अनुसार चल रहे हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ 24 अगस्त को दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद हम अपनी टीम की घोषणा करेंगे। ’’ अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने काबुल में ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया है जबकि पीसीबी ने श्रृंखला के लिये 21 से 28 अगस्त तक लाहौर में एक ट्रेनिंग शिविर की घोषणा की। पाकिस्तानी टीम 29 अगस्त को श्रीलंका रवाना होगी। माना जा रहा है कि अफगानिस्तान में सत्ता बदलने के बाद तालिबान के लिये श्रृंखला को जारी रखकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी छवि को नरम दिखाने से बेहतर तरीका कुछ नहीं हो सकता था। एक विश्लेषक के अनुसार, ‘‘वे यह श्रृंखला जारी रखेंगे क्योंकि इससे उन्हें पश्चिमी देशों को यह दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा कि वे अफगानिस्तान पर शासन करने वाली अपनी पिछली सत्ता से अलग हैं। ’’ अफगानिस्तान के ज्यादातर शीर्ष खिलाड़ी इंग्लैंड में हैं और ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं जिसमें राशिद खान, मुजीब उर रहमान भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL में बॉल टेंपरिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पाकिस्तान का खिलाड़ी, फिर भी पीसीबी से सज़ा की उम्मीद नहीं

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटPSL 2026 पर ईरान युद्ध का असर, उद्घाटन समारोह रद्द, दर्शकों के लिए स्टेडियम के दरबाजे बंद, पीसीबी ने टूर्नामेंट के लिए बड़े बदलावों की घोषणा की

क्रिकेटपीसीबी ने केकेआर के खिलाड़ी को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी, IPL में शामिल होने के लिए PSL को मारी लात

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!