लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका ने पहली पारी में बनाये 396 रन

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:48 IST

Open in App

सेंचुरियन, 27 दिसंबर (एपी) श्रीलंका ने रविवार को यहां श्रृंखला के पहले टेस्ट की पहली पारी में 396 रन बनाये जो उसका दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है, हालांकि उसके दो गेंदबाज चोटिल हो गये हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने लंच तक बिना विकेट गंवाये 45 रन बना लिये थे। सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम 27 और डीन एल्गर 15 रन बनाकर खेल रहे थे।

श्रीलंका ने पहले दिन की तरह आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और दासुन शनाका ने नाबाद 66 रन की पारी खेलकर टेस्ट में पहला अर्धशतक जमाया जिसमें पांच छक्के जड़े थे। इससे श्रीलंका ने अपने रात के छह विकेट पर 340 रन के स्कोर में 56 रन जोड़ दिये जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने उसके पुछल्ले बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण हालांकि स्पिनर धनजंय डि सिल्वा और तेज गेंदबाज कासुन रजीता के बिना काफी कमजोर दिख रहा था।

डि सिल्वा ने शनिवार को श्रीलंका को पहली पारी में शानदार स्कोर बनाने में मदद करते हुए 79 रन की पारी खेली थी लेकिन बायीं जांघ में चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गये। वह दो हफ्ते तक नहीं खेल पायेंगे और श्रीलंका टीम ने कहा कि उनके बची हुई दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भी खेलने की संभावना नहीं है।

वहीं रजीता रविवार को सुबह गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुए और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। ऐसा लग रहा है कि उन्हें ग्रोइन की चोट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!