लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: एशिया कप फाइनल में भारत-बांग्लादेश की टक्कर, एक महीने के दौरे पर भारत पहुंची विंडीज टीम

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 28, 2018 07:20 IST

Sports Top headlines: खेल की कौन सी खबरें रहीं 27 सितंबर को सुर्खियों में और आज किन खबरों पर रहेगी नजर, जानिए

Open in App

नई दिल्ली, 28 सितंबर: एशिया कप 2018 के फाइनल में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश की टक्कर होगी। छह बार का चैंपियन भारत इस एशिया कप में बांग्लादेश को हरा चुका है, ऐसे में उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है।

इससे पहले ये दोनों टीमें 2016 के पिछले एशिया कप फाइनल में भी खेली थी, जिसे भारत ने जीता था। बांग्लादेश की टीम सुपर फोर में पाकिस्तान के 37 रन से हारते हुए फाइनल में पहुंची है।

वहीं बैडमिंटन में भारत की साइना नेहवाल कोरिया ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। बधिर टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 23 नवंबर से 30 नंवबर तक भारत की मेजबानी में होगा, इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

एशिया कप फाइनल: टीम इंडिया की नजरें सातवें खिताब पर, इस 'बांग्लादेशी खिलाड़ी' से रहना होगा सावधान

छह बार की चैंपियन भारत का मुकाबला एशिया कप 2018 के फाइनल में दुबई में शुक्रवार को बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश की टीम अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेगी, भारत की नजरें सातवां खिताब जीतने पर होंगी। (पढ़िए मैच का प्रीव्यू

एक महीने लंबे दौरे पर भारत पहुंची वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, खेलेगी 2 टेस्ट, 5 वनडे, 3 टी20 मैच

जेसन होल्डर की कप्तानी में वेस्टइंडीज टीम एक महीने लंबे भारत दौरे पर गुरुवार (27 सितंबर) को भारत पहुंच गईष 4 अक्टूबर से शुरू हो रहे अपने भारत दौरे में विंडीज टीम 2 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

साइना नेहवाल कोरियाई खिलाड़ी को हराकर कोरिया ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को मात देकर कोरिया ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्री-क्वॉर्टर में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने 37 मिनट तक चले महिला सिंगल्स प्री क्वॉर्टर फाइनल में किम गा इयुन को 21-18 21-18 से शिकस्त दी। (पढ़ें पूरी खबर)

भारत करेगा बधिर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी, आठ देश लेंगे हिस्सा

भारत 23 नवंबर से 30 नवंबर तक गुरुग्राम में आयोजित होने वाले बधिर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इस वर्ल्ड कप में भारत समेत आठ देशों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर

विजय हजारे ट्रॉफी: विजय शंकर के शतक से जीता तमिलनाडु, झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को हराया

विजय शंकर के शानदार शतक की बदौलत तमिलनाडु ने असम को 73 रन से हरा दिया। तो वहीं अन्य मुकाबलों में अनुकूल रॉय की 96 रन की पारी की मदद से झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को और हरियाणा ने राजस्थान को दी मात। (पढ़ें पूरी खबर)

भारत के खिलाफ फाइनल में सुधारना होगा खेल: बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा है कि उनकी टीम को अगर एशिया कप फाइनल में भारत को टक्कर देनी है तो अपने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में सुधार करना होगा। इस कप के सुपर फोर में भारत बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा चुका है। (पढ़ें पूरी खबर)

टॅग्स :एशिया कपसाइना नेहवालभारत vs बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतYear Ender 2025: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एशिया कप तक..., भारत-पाक के बीच इस साल हुए कई विवाद

क्रिकेटACC U-19 Asia Cup: 26 गेंद, 50 रन, 5 चौके और 3 छक्के?, एक और तोड़फोड़ प्रदर्शन, मलेशिया ने खिलाफ कमाल की पारी

क्रिकेटYear Ender 2025: क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए ये साल रहा शानदार, खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

क्रिकेटRising Stars Asia Cup 2025: माज़ सदाकत के ऑलराउंड प्रदर्शन से पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को 8 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!