लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद कोहली-शास्त्री निशाने पर, पढ़ें सभी बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: August 14, 2018 07:23 IST

Sports Top Headlines: खेल की किन खबरों ने सोमवार (13 अगस्त) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 13 अगस्त: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया निशाने पर आ गई है। कप्तान विराट कोहली के टीम चयन के फैसले से लेकर कोच रवि शास्त्री तक पर सवाल उठने लगे हैं। यही नहीं, कोहली को आईसीसी टेस्ट रैकिंग में भी नुकसान हुआ है। दूसरी ओर एशियन गेम्स का भी आगाज हो गया। हालांकि, औपचारिक उद्घाटन 18 अगस्त को होगा लेकिन फुटबॉल, हैंडबॉल सहित कुछ स्पर्धाएं शुरू हो गई हैं।

Ind Vs Eng: दो टेस्ट में हार के बाद BCCI सख्त!

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में शर्मनाक पराजय के बाद तीसरे टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई के सवालों का सामना करना पड़ सकता है। चौथे और पांचवें टेस्ट के लिये टीम का चयन तीसरे टेस्ट के बाद किया जायेगा जो शनिवार को नॉटिंघम में शुरू होगा। इसके नतीजे के बाद ही बोर्ड भावी कार्रवाई के बारे में फैसला लेगा। (पूरी खबर पढ़ें)

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: कोहली नंबर-1 की गद्दी से फिसले

 इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक का स्थान गंवा दिया है।  कोहली की जगह अब एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नंबर एक पर काबिज हो गए हैं जो गेंद से छेड़खानी विवाद में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

इंग्लैंड से हार के बाद कप्तान कोहली ने कही ये बात

भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि उनकी टीम की बल्लेबाजी को लेकर लगातार बढ़ रही समस्या तकनीकी से अधिक मानसिक है और उन्होंने साथी बल्लेबाजों से अपील की कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला को बचाने के लिए वे चीजों को सामान्य रखें। लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में भारत दो पारियों में 107 और 130 रन ही बना पाया जिससे उसे कल यहां दूसरे टेस्ट में पारी और 159 रन से हार का सामना करना पड़ा। (पूरी खबर पढ़ें)

तीसरे टेस्ट से भी बाहर रहेंगे स्टोक्स!

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भारत के साथ जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच से बाहर हो सकते हैं। वेबसाइट टेलिग्राफ डॉट सीओ डॉट यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) तीसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर सकती है और स्टोक्स के कोर्ट मामले को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर रखा जा सकता है। (पूरी खबर पढ़ें)

Asian Games 2018: भारतीय पुरुष हैंडबाल टीम पहले मैच में हारी

भारतीय पुरुष हैंडबाल टीम को एशियाई खेलों के अपने पहले मैच में सोमवार को यहां चीनी ताइपे के खिलाफ 28-38 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के एशियाई खेलों में प्रतिनिधित्व को लेकर विवाद खड़ा हो गया था लेकिन बाद में टीम को स्वीकृति मिल गई। एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह 18 अगस्त को यहां होना है लेकिन हैंडबाल और फुटबाल सहित कई स्पर्धाएं सोमवार से शुरू हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलभारत vs इंग्लैंडविराट कोहलीरवि शास्त्रीएशियन गेम्सबेन स्टोक्सस्टीव स्मिथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!