लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश, पढ़ें तमाम बड़ी खेल खबरें

By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2018 07:54 IST

Sports Top Headlines: खेल की किन खबरों ने शुक्रवार (10 अगस्त) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्त: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शुक्रवार को निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम इंडिया पहली पारी में केवल 35.2 ओवरों में 107 पर ऑलआउट हो गई। दूसरी ओर 18 अगस्त से इंडोनेशिया में शुरू हो रहे एशियन गेम्स में भारतीय ध्वज वाहक का नाम तय हो गया है। भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

लॉर्ड्स में भारत पहली पारी में 107 पर ऑलआउट

जेम्स एंडरसन (20/5) की शानदार गेंदबाजी टीम इंडिया के धुरंधरों की खराब बल्लेबाजी की बदौलत भारत लॉर्ड्स में जारी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मुश्किल में फंस गया है। वर्षा से बाधित इस टेस्ट में भारत मैच के दूसरे दिन 107 रनों पर सिमट गया। इस टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था और यहां तक कि टॉस भी नहीं हो सका था। साथ ही दूसरे दिन भी केवल लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला। (पूरी खबर पढ़ें)

एशियन गेम्स 2018 में नीरज चोपड़ा होंगे ध्वज वाहक

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक खिलाड़ी) नीरज चोपड़ा 18 अगस्त से इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स 2018 के लिए भारतीय दल का ध्वज वाहक चुना गया है। 20 वर्षीय नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में भारत के उभरते हुए स्टार खिलाड़ी हैं।  नीरज अंडर-20 वर्ल्ड चैंपयनशिप और और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

इमरान खान के शपथ ग्रहण में इन तीन भारतीय क्रिकेटरों को मिला न्योता

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के एक नेता ने शुक्रवार को साफ किया कि क्रिकेटर से राजनीति के क्षेत्र में आए इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ 18 अगस्त को लेंगे। फैजल जावेद ने साथ ही इस बात की भी पुष्टि कर दी कि इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए भारत के तीन पूर्व क्रिकेटरों को आमंत्रित किया है। इनमें कपिल देव, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील गावस्कर के नाम शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

श्रेयष ने ब्रिटेन में जीती वीजा की लड़ाई

नौ साल के एक भारतीय उदीयमान शतरंज खिलाड़ी ने अपने पिता के कार्य वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद ब्रिटेन में रहने की अपनी लड़ाई आज जीत ली। देश के गृह कार्यालय ने उसकी ‘‘असाधारण प्रतिभा’’ को देखते हुए मामले को अपवाद के तौर पर लिया। श्रेयस रोयाल ने कई शतरंज प्रतियोगिताएं जीती हैं और अपने आयु वर्ग में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी है। उनमें भविष्य में विश्व चैंपियन बनने का भी माद्दा है। (पूरी खबर पढ़ें)

इंग्लैंड में सर्जरी के बाद भारत लौटे रिद्धिमान साहा

टीम इंडिया के टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा मैनचेस्ट में कंधे की सर्जरी के बाद गुरुवार को कोलकाता लौटे। साहा ने उम्मीद जताई है कि वह दिसंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट हो जाएंगे। साहा ने बताया कि सर्जरी की वजह से अगले तीन हफ्तों तक अपना कंधा हिला भी नहीं पाएंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :खेलभारत vs इंग्लैंडविराट कोहलीरिद्धिमान साहाएशियन गेम्सइमरान खानसुनील गावस्करनवजोत सिंह सिद्धूकपिल देव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!