लाइव न्यूज़ :

मजदूरी करने वाले मप्र के पहलवान को खेल मंत्रालय ने ढाई लाख रूपये की मदद की

By भाषा | Updated: February 4, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी खेल मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के पहलवान सनी जाधव को ढाई लाख रूपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है जो अपनी जरूरतें पूरी करने के लिये मजदूरी करता पाया गया था ।

जाधव को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष से वित्तीय सहायता प्रदान की गई ।

जाधव ने 2018 में राजस्थान के चित्तौड़ में अंडर 23 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप और 2020 में भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में 60 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक जीता था ।

पिछले कुछ महीने से उसे कुश्ती का अपना अभ्यास जारी रखने के लिये दूसरों की गाड़ी धोने जैसे काम करने पड़ रहे थे ।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ कड़ी मेहनत के बावजूद वह अपनी खुराक का पैसा नहीं जुटा पा रहा था और अभ्यास जारी रखने के लिये उसे ऋण लेना पड़ रहा था ।’’

सनी के पिता का 2017 में ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था जिसके बाद से उसकी माली हालत बिगड़ गई ।

दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष से खिलाड़ियों को अभ्यास, उपकरण खरीदने, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंटों में भागीदारी के लिये सहायता मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!