लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने WFI अध्यक्ष को 24 घंटे के भीतर इस्तीफा देने को कहा, बृजभूषण आज शाम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

By अनिल शर्मा | Updated: January 21, 2023 11:29 IST

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज शाम 4 बजे के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस वार्ता करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण सिंह का कहना है कि वो किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। वह आज शाम 4 बजे के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस वार्ता करेंगे।

नई दिल्लीः रिपोर्ट के मुताबिक खेल मंत्रालय ने बृजभूषण सिंह से 24 घंटे में इस्तीफा देने को कहा है। हालांकि बृजभूषण सिंह का कहना है कि उनके साथ भी कई खिलाड़ी समर्थन में हैं। वह आज शाम 4 बजे के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में प्रेस वार्ता करेंगे।

बृजभूषण सिंह का कहना है कि वो किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे पहलवानों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पहलवान कुश्ती संघ को भंग करने और बृजभूषण के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। 

शीर्ष भारतीय पहलवानों की केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ गुरुवार रात हुई बैठक बेनतीजा रही क्योंकि उन्होंने सरकार के भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को तुरंत भंग करने की अपनी मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध के दूसरे दिन गुरुवार को रात करीब 10 बजे मैराथन बैठक शुरू हुई। पहलवान रात एक बजकर 45 मिनट पर ठाकुर के घर से निकले और बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से बात नहीं की।

 भाजपा सांसद व WFI के अध्यक्ष बृजभूषण ने पहलवानों के आरोपों पर कहा कि टीम के रुकने की व्यवस्था हम नहीं करते हैं, रुकने की व्यवस्था आयोजक करते हैं। प्रत्येक देश की टीम को अलग-अलग जगह ठहराया जाता है। जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि दरवाजा खुला था तो वह खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं थी।

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, रवि दहिया, साक्षी मलिक और विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट बैठक का हिस्सा थे। सरकारी अधिकारियों और विरोध कर रहे पहलवानों के बीच पूर्व में हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद ठाकुर चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचे।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पहलवान शुक्रवार को फिर से खेल मंत्री से मिलेंगे। मंत्रालय बृजभूषण शरण सिंह को तब तक इस्तीफा देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता जब तक कि उसे डब्ल्यूएफआई से लिखित जवाब नहीं मिल जाता क्योंकि सरकार ने खुद कुश्ती संघ से स्पष्टीकरण मांगा है।

टॅग्स :Wrestling Federation of Indiaविनेश फोगाटबजरंग पूनियाBajrang Punia
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!