लाइव न्यूज़ :

Special Olympics World Games: भारत ने 76 स्वर्ण, 75 रजत और 51 कांस्य पदक जीते, स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में अपने अभियान का अंत 202 पदक के साथ किया, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 26, 2023 18:00 IST

Special Olympics World Games: भारत ने यहां स्पेशल ओलंपिक विश्व खेलों में अपने अभियान का अंत 76 स्वर्ण सहित 202 पदक के साथ किया।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। ट्रैक स्पर्धाओं में दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक से कुल छह पदक जीते।भारत ने इन खेलों में 76 स्वर्ण, 75 रजत और 51 कांस्य पदक जीते।

Special Olympics World Games: भारतीय टीम ने बर्लिन में अपने विशेष ओलंपिक विश्व खेलों का समापन शानदार प्रदर्शन के साथ किया। भारत ने 76 स्वर्ण, 75 रजत और 51 कांस्य पदक हासिल किए। 202 पदकों के साथ अभियान का अंत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं।

एथलेटिक्स में स्वर्ण पदकों के साथ अंत किया। भारतीय एथलीटों ने ट्रैक पर अपना कौशल दिखाया और कुल छह पदक अर्जित किए। लेवल बी महिला 400 मीटर स्पर्धा में आंचल गोयल विजयी रहीं, जबकि रविमति अरुमुगम ने लेवल सी महिला 400 मीटर दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय दल में 198 खिलाड़ी और यूनीफाइड साझेदार शामिल थे जिन्होंने 16 खेलों में हिस्सा लिया।

साकेत कुंडू ने मिनी भाला फेंक लेवल बी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में यह दोहरी उपलब्धि कुंडू की उल्लेखनीय बहुमुखी प्रतिभा और कौशल का उदाहरण है। रोलर स्केटर्स के दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते। भारत की फाइव ए साइड मिश्रित बास्केटबॉल टीम ने भी पुर्तगाल को 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

स्पेशल ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों का आयोजन प्रत्येक चार साल में किया जाता है जिसमें बौद्धिक अक्षमताओं वाले खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। बौद्धिक अक्षमताओं वाले खिलाड़ी वे होते हैं जिनका आईक्यू स्तर 70-75 से कम होता है। बर्लिन में 17 जून से 25 जून तक हुआ।

टॅग्स :जर्मनीनरेंद्र मोदीअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!