लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League La Liga: रीयाल मैड्रिड ने रायो वालेकानो को 2-1 से हराया, रोड्रिगो ने दागा विजयी गोल, चोटिल होने के कारण बाहर बैठे विनीसियस जूनियर छाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2023 15:14 IST

Spanish Football League La Liga: रीयाल मैड्रिड के इस जीत से 36 मैचों में 74 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबार्सिलोना के 36 मैचों में 85 अंक हैं।पहले ही ला लिगा का खिताब अपने नाम कर चुका है।एटलेटिको मैड्रिड 36 मैचों में 73 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

Spanish Football League La Liga: रीयाल मैड्रिड की स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रायो वालेकानो पर 2-1 से जीत में विजयी गोल भले ही रोड्रिगो ने दागा लेकिन इस मैच में ब्राजील के उनके साथी विनीसियस जूनियर छाए रहे जो चोटिल होने के कारण बाहर बैठकर मैच देख रहे थे।

रोड्रिगो ने गोल करने के बाद हवा में मुट्ठी भींची और अपने साथी विनीसियस के प्रति अपना समर्थन जताया। रविवार को वैलेंसिया के दर्शकों द्वारा विनीसियस के खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणियों के बाद रीयाल मैड्रिड का यह पहला मैच था, जिसमें उनकी टीम ने अपने साथी खिलाड़ी के प्रति पूरी तरह से समर्थन व्यक्त किया।

रोड्रिगो ने मैच के बाद कहा,‘‘ विनी के प्रति अपार समर्थन शानदार रहा। उसके साथ जो कुछ हुआ वह किसी के साथ भी हो सकता है। हम जानते हैं कि फुटबॉल में कई बार ऐसा हुआ है लेकिन हमें खुशी है कि इससे लड़ने के लिए दुनिया एकजुट हो रही है।’’ इससे पहले स्पेन की पुलिस ने विनीसियस के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा वैलेंसिया को पांच मैचों के लिए अपने स्टेडियम को आंशिक रूप से बंद रखने का आदेश दिया गया है। विनीसियस मामूली चोट के कारण रियाल मैड्रिड की तरफ से रायो वालेकानो के खिलाफ मैच में नहीं उतरे लेकिन मैच शुरू होने से पहले उनकी टीम के सभी खिलाड़ी 20 नंबर की उनकी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे।

विनीसियस ने सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में अपने साथियों के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया,‘‘ लव यू। आपका धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद।’’ स्टेडियम के बाहर कई प्रशंसक बैनर लिए खड़े थे जिसमें नक्सलवाद की निंदा की गई थी और अश्वेत खिलाड़ी विनीसियस के प्रति समर्थन जताया गया था। अंदर एक बड़ा बैनर लहरा रहा था जिस पर लिखा था,‘‘ हम सभी विनीसियस हैं। अब बहुत हो चुका।’’

रीयाल मैड्रिड के इस जीत से 36 मैचों में 74 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। बार्सिलोना के 36 मैचों में 85 अंक हैं और वह पहले ही ला लिगा का खिताब अपने नाम कर चुका है। एटलेटिको मैड्रिड 36 मैचों में 73 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अभी दो दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं।

टॅग्स :Real MadridSpain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

कारोबारMohan Yadav Dubai-Spain Visit: 10-10 पॉइंट्स में जानें दुबई-स्पेन यात्रा की सफलता?, वैश्विक स्तर पर सीएम मोहन यादव ने खेला जबरदस्त मास्टर स्ट्रोक, क्या आपने किया इन लाइनों पर गौर?

कारोबारबार्सिलोना में सीएम यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!