लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League 2023: एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी, रीयाल मैड्रिड ने एस्पानयोल को 3-1 से हराया, 19 मार्च को बार्सीलोना से भिड़ंत, यहां देखें अंक तालिका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2023 19:37 IST

Spanish Football League 2023: विनिसियस जूनियर ने 22वें मिनट में स्कोर 1-1 किया जबकि इडेर मिलिटाओ ने 39वें मिनट में मैड्रिड को 2-1 से आगे कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेनिश फुटबॉल लीग में एस्पानयोल को 3-1 से हराया।रीयाल मैड्रिड की 3-1 से जीत सुनिश्चित की। टीम के शीर्ष पर मौजूद बार्सीलोना से छह अंक कम है।

Spanish Football League 2023: रीयाल मैड्रिड ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को यहां स्पेनिश फुटबॉल लीग में एस्पानयोल को 3-1 से हराया। एस्पानयोल को आठवें मिनट में ही जोसेलु माटो ने बढ़त दिला दी। विनिसियस जूनियर ने 22वें मिनट में स्कोर 1-1 किया जबकि इडेर मिलिटाओ ने 39वें मिनट में मैड्रिड को 2-1 से आगे कर दिया।

 

स्थानापन्न खिलाड़ी मार्को एसेंसियो ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में एक और गोल दागकर रीयाल मैड्रिड की 3-1 से जीत सुनिश्चित की। इस जीत से रीयाल मैड्रिड के 25 मैच में 56 अंक हो गए हैं और टीम दूसरे स्थान पर है। टीम के शीर्ष पर मौजूद बार्सीलोना से छह अंक कम है। बार्सीलोना ने हालांकि अभी 24 मुकाबले ही खेले हैं।

मैड्रिड ने इस मैच में करीम बेनजेमा को आराम दिया जो टखने की समस्या से उबर रहे हैं। कोच कार्लो एंकेलोटी के अनुसार बेनजेमा के बुधवार को लीवरपूल के खिलाफ चैंपियन्स लीग मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है। मैड्रिड की टीम अंतिम 16 मुकाबले का पहला चरण 5-2 से जीत चुकी है। रीयाल मैड्रिड को 19 मार्च को बार्सीलोना से भी भिड़ना है।

अंतिम स्थान पर चल रहे एल्शे ने टेटे मोरेंटे के इंजरी टाइम में दागे गोल की बदौलत वेलाडोलिड को 1-1 से बराबरी पर रोका। वेलाडोलिड के अंत में सिर्फ आठ खिलाड़ी मैदान पर बचे थे। टीम की ओर से काइल लेरिन ने गोल दागा। अन्य मुकाबलों में सेल्टा विगो ने रेयो वालेकानो को 3-0 से हराया जबकि वेलेंसिया ने ओसासुना को 1-0 से शिकस्त दी।

टॅग्स :Real MadridFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!