लाइव न्यूज़ :

सोदीदाद ने एथलेटिक बिलबाओ को बराबरी पर रोका

By भाषा | Updated: April 8, 2021 10:48 IST

Open in App

मैड्रिड, आठ अप्रैल (एपी) रोबर्टो लोपेज के 89वें मिनट में दागे गोल की बदौलत रीयाल सोसीदाद ने स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को यहां एथलेटिक बिलबाओ को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया।

रीयाल सोसीदाद ने पिछले साल स्थगित हुए कोपा डेल रे फाइनल में एथलेटिक को हराकर खिताब जीता था और फिर बुधवार को ला लीगा लीग मैच में पिछड़ने के बाद अंतिम लम्हों में बराबरी हासिल करके मैच ड्रॉ कराया।

एथलेटिक को 85वें मिनट में एसिएर विलालिब्रे ने बढ़त दिलाई लेकिन इसके कुछ ही मिनटों बाद लोपेज ने गोल दागकर सोसीदाद को बराबरी दिला दी।

इस ड्रॉ से सोसीदाद की टीम 46 अंक के साथ दोबारा पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम चौथे स्थान पर चल रहे सेविला से 12 अंक पीछे है। एथलेटिक की टीम 10वें स्थान पर खिसक गई है जिससे उसकी यूरोपीय चैंपियनशिप में क्वालीफिकेशन की राह बेहद मुश्किल हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!