लाइव न्यूज़ :

टेस्ट कप्तानी में स्मिथ की वापसी होनी चाहिये: हीली

By भाषा | Updated: January 18, 2021 19:43 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 18 जनवरी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हीली ने पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को फिर से टेस्ट टीम का नेतृत्व दिये जाने की वकालत करते हुए कहा कि गेंद से छेड़छाड़ मामले में वह पहले ही ‘कुछ किये बिना बड़ी कीमत चुका चुके है।’

मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के कारण हुए विवाद के बाद स्मिथ ने कप्तान और डेविड वार्नर ने उपकप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद टिम पेन को टेस्ट और आरोन फिंच को सीमित ओवरों के प्रारूप की कप्तानी सौपी गयी थी।

हीली ने सेन रेडियो से कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि अब से 12 से 18 महीने में वह टीम की कप्तानी करे, अगर वह चाहते है तो। क्योंकि वह पहले ही काफी भुगत चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं चाहता हूं कि वह मजबूती से कप्तानी करें और खेल के शानदार नेतृत्वकर्ता बन कर आलोचकों को जवाब दे। मैं चाहता हूं कि वह वापसी करें, उन्होंने कुछ नहीं करने के बाद भी बड़ी कीमत चुकाई थी।’’

तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के अगले कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि उन्हें हाल ही में टीम का इकलौता उप-कप्तान बनाया गया था। इससे पहले वह ट्रेविस हेड के साथ इस जिम्मेदारी को साझा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कमिंस को टेस्ट से पहले अनुभव हासिल करने के लिए एकदिवसीय में कप्तानी की जिम्मेदारी दी जानी चहिये।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इससे पहले रे लिंडवाल भारत के खिलाफ 1956 में टेस्ट में कप्तानी करने वाले आखिरी तेज गेंदबाज थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!