लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदारों में होंगी सिंधु : गोपीचंद

By भाषा | Updated: July 21, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई भारतीय बैडमिंटन के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि इस बार भारतीय एथलीट ओलंपिक में पदकों की दोहरी संख्या तक पहुंच सकते हैं और उन्होंने विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक करार दिया।

भारत शुक्रवार से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक में इस बार अपना सबसे बड़ा ओलंपिक दल - 120 से ज्यादा एथलीट - उतार रहा है।

गोपीचंद ने एक वेबीनार के दौरान कहा, ‘‘मेरा यह भी मानना है और उम्मीद करता हूं कि इस बार भारत अब तक की सबसे ज्यादा पदकों की संख्या जीतने में सफल होगा। लंदन में भारतीय टीम ने छह पदक जीतकर जो किया, हम उसे पीछे छोड़ सकते हैं और हम उम्म्मीद करते हैं कि दोहरी संख्या में पदक जीत सकते हैं। ‘’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार से काफी सहयोग मिला है और जिस तरह का हमें सहयोग मिल रहा है, उससे मुझे लगता है कि ज्यादा पदकों से खेल से संबंधित लोगों के हाथ मजबूत होंगे। ’’

गोपीचंद ने कहा, ‘‘मेरा यह भी मानना है कि भले ही यह निशानेबाजी हो, कुश्ती हो, मुक्केबाजी हो या फिर भारोत्तोलन में मीराबाई चानू, मुझे लगता है कि उनके पास काफी मौके हैं। ’’

उन्होंने भारतीय ओलंपिक दल के आधिकारिक भागीदार ध्यान और ‘हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट’ के गठजोड़ की घोषणा करने वाले वेबीनार के दौरान यह बात कही।

साइना नेहवाल और सिंधु को पिछले दो ओलंपिक में क्रमश: कांस्य और रजत पदक दिलाने में मार्गदर्शन करने वाले गोपीचंद का मानना है कि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के पास अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का अच्छा मौका है।

उन्होंने कहा, ‘‘बैडमिंटन में हमारे पास मौके हैं, निश्चित रूप से रियो और लंदन के प्रदर्शन से बेहतर करने के। इसलिये मुझे उम्मीद है कि सिंधु जीत सकती हैं, वह निश्चित रूप से ओलंपिक में दावेदारों में से एक होंगी। साथ ही चिराग और सात्विक भी, हालांकि उनका ड्रा काफी कठिन है लेकिन मैं उन्हें पदक के संभावितों में देखता हूं। साई प्रणीत के लिये यह मुश्किल होगा। लेकिन उसने विश्व चैम्पियनशिप में काफी अच्छा किया है और मुझे उम्मीद है कि वह उस प्रदर्शन को दोहरा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!