लाइव न्यूज़ :

विश्व टूर फाइनल्स में सिंधू, श्रीकांत और लक्ष्य जीते

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:05 IST

Open in App

बाली, एक दिसंबर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने अपने अपने मैच सीधे गेम में जीतकर बुधवार को यहां सत्र के आखिरी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में शानदार शुरुआत की ।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को 21 . 14, 21 . 16 से हराया । इससे पहले श्रीकांत ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को ग्रुप बी के मुकाबले में 42 मिनट के भीतर 21 . 14, 21 . 16 से पराजित किया। श्रीकांत अगले दौर में थाईलैंड के तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन कुनलावुत वितिदसार्न से भिड़ेंगे।

यह टूर्नामेंट जीतने वाली एकमात्र भारतीय सिंधू का सामना अब जर्मनी की वोन्ने लि से होगा । सिंधू ने 2018 में यह खिताब जीता था ।

युवा लक्ष्य सेन ने भी ग्रुप ए में अपना पहला मैच जीता जब दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता पहले गेम में 1 . 1 के स्कोर पर चोटिल होने के कारण मुकाबले से हट गए।

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को हालांकि जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा की जोड़ी ने 21 . 14, 21 . 18 से मात दी ।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स रासमुसेन ने आसानी से 21-16, 21-5 से शिकस्त दी।

पुरूष एकल में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी को हराया ।

पहला गेम शुरूआत में करीबी रहा लेकिन ब्रेक तक श्रीकांत ने 11 . 9 की बढत बना ली । इसके बाद लगातार पांच अंक लेकर स्कोर 16 . 10 किया और जल्दी यह यह गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में वह 1 . 4 से पिछड़ रहे थे लेकिन जल्दी वापसी करते हुए ब्रेक तक दो अंक की बढत बना ली । यह बढत जल्दी ही 14 . 9 की हो गई लेकिन फिर अंतर 19 . 14 का रह गया । टोमा के लांग शॉट से श्रीकांत को चार मैच अंक मिले और बेहतरीन नेट प्ले से उन्होंने मुकाबला जीत लिया ।

सिंधू ने शुरू में ही 5 . 2 की बढत बना ली लेकिन यह अंतर जल्दी ही घटकर 7 . 6 का हो गया । सिंधू ने इसके बाद लगातार दस अंक लेकर पहला गेम जीता ।

दूसरे गेम में लाइन ने बेहतर प्रदर्शन करके 4 . 2 की बढत बनाई । सिंधू ने ब्रेक के समय 11 . 10 की बढत ले ली थी । ब्रेक के बाद उसने बढत 17 . 13 की कर ली और फिर लाइन को कोई मौका नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!