लाइव न्यूज़ :

सिंधू को ऑल इंग्लैंड खिताब जीतने पर ध्यान देना चाहिए : पादुकोण

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:08 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण ने मंगलवार को कहा कि भारतीय स्टार पी वी सिंधू अभी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी है लेकिन उन्हें ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीतने पर ध्यान देना चाहिए जिसे वह अभी तक नहीं जीत पायी हैं।

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली सिंधू मौजूदा विश्व चैंपियन है। उन्होंने सभी बड़ी प्रतियोगिताएं जीती हैं लेकिन अभी तक ऑल इंग्लैंड का खिताब नहीं जीत पायी हैं।

भारत के पहले ऑल इंग्लैंड चैंपियन पादुकोण ने कहा, ‘‘अगर मैं उनकी (सिंधू) जगह होता तो मेरी प्राथमिकता यह खिताब (ऑल इंग्लैंड) जीतना होता। यह एकमात्र खिताब है जिसे वह नहीं जीत पायी है बाकी मुझे लगता है कि उसने शानदार प्रदर्शन किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी है। उसने प्रत्येक टूर्नामेंट जीता है। ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप। ऑल इंग्लैंड ऐसा है जो उसकी ट्राफियों में शामिल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!