लाइव न्यूज़ :

भारतीय शॉटपुट खिलाड़ी नवीन चिकारा डोप टेस्ट में फेल होने के कारण चार साल के लिये सस्पेंड

By भाषा | Updated: March 28, 2020 15:39 IST

Open in App

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ की इंटीग्रिटी यूनिट ने 2018 में टूर्नामेंट से बाहर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण शॉटपुट खिलाड़ी नवीन चिकारा को चार साल के लिये निलंबित कर दिया। चिकारा को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाया गया और उनका निलंबन 27 जुलाई2018 से लागू होगा। आईएएएफ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसने एक बयान में कहा,‘27 जुलाई 2018 को खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर जांच में दोषी पाया गया। 28 अक्टूबर 2018 को मांट्रियल में विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की अधिकृत लैब में उसके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाये गए।’’

चिकारा ने 2018 फेडरेशन कप में रजत पदक जीता था । वह इसी साल अंतर प्रांत चैंपियनशिप में उपविजेता रहे। नवंबर 2018 में उन पर अस्थायी निलंबन लगाया गया  बाद में उसके बी नमूने की जांच की गई। दिसंबर 2018 में उसने एआईयू को बताया कि उसे पता नहीं था कि जीएचआरपी 6 प्रतिबंधित पदार्थ है जो उसके नमूने में पाया गया। उसने 12 मार्च को स्वीकार किया कि उसने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन किया है और लिखित में यह कबूलनामा दिया। 

टॅग्स :डोप टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलजिम्नास्ट दीपा करमाकर पर 21 महीने का लगा प्रतिबंध, डोपिंग टेस्ट आई पॉजिटिव, विश्व कप शृंखला के सभी टूर्नामेंट से हुईं बाहर

क्रिकेटपृथ्वी शॉ ने बैन के लिए पापा और खुद को बताया जिम्मेदार, कहा- सोचता था लोग क्या कहेंगे 

क्रिकेटIPL 2020: यूएई में रहेंगे NADA के अधिकारी, कम से कम 50 खिलाड़ियों का होगा टेस्ट

क्रिकेटIPL में सैंपल कलेक्शन का काम ‘आउटसोर्स’ कर सकता है NADA

क्रिकेटबांग्लादेश का युवा क्रिकेटर डोप टेस्ट में फेल, बोर्ड ने लगाया 2 साल का बैन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!