लाइव न्यूज़ :

आईपीएल और विश्व कप के बीच छोटा समय मिलने से फायदा होता: गेंदबाजी कोच अरुण

By भाषा | Updated: November 7, 2021 17:03 IST

Open in App

दुबई, सात नवंबर भारत के गेंदबाजी कोच के रूप में अपने आखिरी कुछ मैचों से पहले भरत अरुण ने स्वीकार किया कि आईसीसी टी20 विश्व कप में टॉस और बायो बबल (जैव सुरक्षित माहौल) की थकान के कारण टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां उसे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

  अरुण से जब पूछा गया कि क्या आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और टी20 विश्व कप के बीच कम समय होने से टीम का प्रदर्शन प्रभावित हुआ तो उन्होंने कहा हां ऐसा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ छह महीने तक घर से दूर रहना बहुत बड़ी बात है।  मुझे लगता है कि पिछले आईपीएल के निलंबित होने के बाद उन्हें एक छोटा ब्रेक मिला था, उसके बाद खिलाड़ी घर नहीं गए हैं।’’

अरुण ने नामीबिया के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ वे छह महीने से जैव सुरक्षित माहौल में हैं और इससे शरीर पर काफी प्रभाव पड़ता है। आईपीएल और विश्व कप के बीच एक छोटा सा ब्रेक (समय) खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद हो सकता था।’’

वह हालांकि इस बात से बहुत निराश थे कि इस कद के टूर्नामेंट में टॉस ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय टीम के पहली और दूसरी पारी में बल्लेबाजी में काफी फर्क दिखा। ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ टॉस ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मेरा मानना है कि इस तरह के टूर्नामेंट में टॉस का परिणाम पर कोई असर नहीं होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यहां टॉस का अनुचित लाभ मिला है और पहली पारी में बल्लेबाजी और दूसरी पारी में बल्लेबाजी में बहुत बड़ा अंतर रह रहा है।  इस तरह के छोटे प्रारूप में ऐसा नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!