लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत को झटका, शूटर रवि कुमार और बॉक्सर सुमित सांगवान डोप टेस्ट में फेल

By सुमित राय | Updated: December 11, 2019 10:34 IST

टेस्ट में शूटर रवि कुमार के सैंपल में प्रोप्रेनोलोल मिला, जबकि बॉक्सर सुमित सांगवान (91 किलो) के सैंपल में एसिटाजोलमाइड पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक से 7 महीने पहले भारत को बड़ा झटका लगा है।शूटर रवि कुमार और बॉक्सर सुमित सांगवान डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

टोक्यो ओलंपिक से 7 महीने पहले भारत को बड़ा झटका लगा है और शूटर रवि कुमार और बॉक्सर सुमित सांगवान डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) द्वारा किए गए टेस्ट में दोनों खिलाड़ियों को पॉजिटिव पाया गया है।

टेस्ट में शूटर रवि कुमार के सैंपल में प्रोप्रेनोलोल मिला, जबकि बॉक्सर सुमित सांगवान (91 किलो) के सैंपल में एसिटाजोलमाइड पाया गया है, जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा बैन है।

26 साल के सुमित ने 2017 के एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था, जबकि 29 साल के रवि कुमार ने पिछले साल शूटिंग वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रवि कुमार ने बताया, 'मैं एक ऐसी स्थिति में था जहां मैं कुछ भी नहीं सोच सकता था। मैं म्यूनिख विश्व कप से वापस आया था और माइग्रेन का दौरा पड़ा था। मेरी बहन को माइग्रेन है, लेकिन यह पहली बार था जब मुझे इस तरह का गंभीर सिरदर्द हुआ और मैं घबरा गया। मेरे माता-पिता एक डॉक्टर के पास ले गए और मैंने उन्हें यह भी बताया कि मैं एक शूटर हूं। उनके आश्वासन देने के बाद ही मैंने दवाई ली थी।'

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिकओलंपिकनाडाडोप टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

भारतकौन हैं पहलवान संजीत कुंडू?, कई गोल्ड मेडल पर कब्जा, ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

भारतDelhi Olympic winners: ओलंपिक विजेताओं पर पैसों की बारिश?, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, देखिए डिटेल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम