लाइव न्यूज़ :

निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर ने विश्व रिकार्ड बनाकर जीता सोने का तमगा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 12:20 IST

Open in App

लीमा, पांच अक्टूबर युवा भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में विश्व रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।

तोमर ने सोमवार को क्वालीफिकेशन में 1185 का स्कोर बनाकर जूनियर विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी।

इस युवा खिलाड़ी ने इसके बाद फाइनल में 463.4 अंक बनाकर जूनियर विश्व रिकार्ड बनाया। वह फ्रांस के लुकास क्राइज्स से लगभग सात अंक आगे रहे जिन्होंने 456.5 अंक बनाकर रजत पदक हासिल किया। अमेरिका के गेविन बार्निक ने 446.6 अंक लेकर कांस्य पदक जीता।

भारत के अन्य निशानेबाजों में संस्कार हवेलिया 1160 के स्कोर के साथ 11वें, पंकज मुखेजा 1157 के साथ 15वें, सरताज तिवाना 1157 के साथ 16वें और गुरमन सिंह 1153 के स्कोर के साथ 22वें स्थान पर रहे।

इससे पहले भारत की 14 वर्षीय निशानेबाज नाम्या कपूर ने हमवतन स्टार निशानेबाज मनु भाकर को पीछे छोड़कर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

कपूर ने फाइनल में 36 अंक बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। वह फ्रांस की कैमिली जेद्राजेवस्की (33) और 19 वर्षीय ओलंपियन भाकर (31) से आगे रही। भाकर इस प्रतियोगिता में अब तक तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

भाकर को शूट ऑफ में फ्रांसीसी निशानेबाज से हारने के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इस स्पर्धा में भाग ले रही एक अन्य भारतीय निशानेबाज रिदम सांगवान चौथे स्थान पर रही।

कपूर क्वालीफिकेशन में 580 अंक के साथ छठे स्थान पर रही थी। इसमें भाकर (587) और सांगवान (586) ने शीर्ष दो स्थान हासिल किये थे।

भारत आठ स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य सहित कुल 17 पदक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

यह तोक्यो ओलंपिक के बाद पहली ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें कई स्पर्धाएं शामिल हैं। चैंपियनशिप में 32 देशों के लगभग 370 निशानेबाज भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमधुबनी में 50 वर्षीय पिता लालबाबू सदा और 15 वर्षीय बेटे दीपक सदा की चाकू से गोंदा, रुपए लेन-देन में गई जान

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतहिजाब विवाद के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार?, दिल्ली में 30 मिनट तक बातचीत, वीडियो

पूजा पाठSaptahik Love Rashifal: आपके प्रेम एवं वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह, पढ़ें अपना प्रेम राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!