लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूबीबीएल में पदार्पण पर नहीं चला शेफाली का बल्ला, लेकिन सिडनी सिक्सर्स जीता

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:24 IST

Open in App

होबार्ट, 14 अक्टूबर भारत की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में अपने पदार्पण मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी लेकिन उनकी टीम सिडनी सिक्सर्स ने गुरुवार को यहां बारिश से प्रभावित मैच में मेलबर्न स्टार्स पर छह विकेट से जीत दर्ज की।

सिक्सर्स को 11 ओवरों में 100 रन का लक्ष्य हासिल करना था लेकिन 17 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शेफाली 10 गेंदों पर केवल आठ रन बना पायी जिसमें एक चौका भी शामिल है। वह चौथे ओवर में आउट हुई।

उन्होंने अन्नाबेल सदरलैंड की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड होने से पहले एलिसा हीली (27 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 57 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 40 रन की साझेदारी की।

सिक्सर्स आसान जीत की तरफ बढ़ रहा था लेकिन उसने हीली सहित तीन विकेट जल्दी – जल्दी गंवा दिये। ऐसे में निकोल बोल्टन (नाबाद सात) और एंजेला रीक्स (नाबाद तीन) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

इससे पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद मेलबर्न स्टार्स ने निर्धारित 11 ओवरों में एक विकेट पर 99 रन बनाये। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज एलिस विलानी ने 31 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाये जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल है।

कप्तान मेग लैनिंग ने नाबाद 23 और सदरलैंड ने रन आउट होने से पहले 14 रन बनाये। सिक्सर्स की तरफ से खेल रही एक अन्य भारतीय बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव ने दो ओवर में 15 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!