लाइव न्यूज़ :

सेरेना का सपना टूटा, ओसाका फाइनल में

By भाषा | Updated: February 18, 2021 11:01 IST

Open in App

मेलबर्न, 18 फरवरी (एपी) सेरेना विलियम्स की 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर रिकार्ड बराबर करने की कवायद फिर से अधूरी रह गयी और इस अमेरिकी दिग्गज को गुरुवार को यहां नाओमी ओसाका से हारने के कारण आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

ओसाका ने महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में सेरेना को 6-3, 6-4 से हराया। इससे पहले 2018 में यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना को हराने वाली ओसाका चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं। इससे उन्होंने अपने विजय अभियान को 20 मैचों तक भी पहुंचा दिया है।

जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने पिछले साल भी यूएस ओपन का खिताब जीता था जबकि 2019 में वह आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन बनी थी।

वह शनिवार को होने वाले फाइनल में अमेरिका की 22वीं वरीय जेनिफर ब्राडी और चेक गणराज्य की 25वीं वरीय कारोलिना मुचोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से भिड़ेगी।

गुरुवार को रॉड लेवर एरेना में दर्शकों की वापसी हुई। उन्हें कोविड-19 लॉकडाउन के कारण पांच दिन तक स्टेडियम में आने से रोका गया था। सेरेना और ओसाका का मैच देखने के लिये 7000 लोगों को अनुमति दी गयी जो कि स्टेडियम की क्षमता के आधी है।

इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में यह सबसे गर्म दिनों में से एक था। तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गया था और ऐसे में ओसाका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने गलतियां की जिससे सेरेना पहले सेट में 2-0 से आगे हो गयी। ओसाका के एक और डबल फाल्ट से सेरेना के पास ब्रेक प्वाइंट लेकर 3-0 की बढ़त बनाने का मौका था लेकिन वह चूक गयी और इसके बाद जापानी खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतमुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बढ़ा दी है अपनी सियासी सक्रियता, जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया शिरकत

भारतसंदेशखलि की रेखा पात्रा और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को चुनाव टिकट देना?, पीएम मोदी बोले-महिलाओं को प्रताड़ित करने वाले गुंडों को पनाह दें रही दीदी?

क्रिकेटबल्ले और गेंद से खराब फॉर्म में थीं दीप्ति शर्मा?, टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 36 रन और 5 विकेट

भारततेजस्वी यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कसा तंज, कहा- उन्हें उम्मीद नहीं थी कि तेजस्वी यादव अपने रुख में बदलाव लाएंगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!